खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय सन्हौली में पांच दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी, विद्यालय प्रधानाध्यापक, अरविंद कुमार, हिंदुस्तान स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, सर्व शिक्षा अभियान के महेश कुमार ने किया. नगर सभापति ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्रियाकलाप में बेटी पुरुषों के अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है. हिंदुस्तान स्काउट और गाइड प्रशिक्षण में सभी छात्राओं को क्रियाकलाप में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. हिंदुस्तान स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि आज कल के बदलते परिवेश में छात्र-छात्राओं को जीवन जीने की शैली शिक्षा स्पोर्ट्स में अनुशासन शिष्टाचार राष्ट्र प्रेम के एकता समाज, स्पोर्ट्स और व्यायाम की जानकारी महत्वपूर्ण है. विद्यालय एचएम ने कहा कि शिशु को हिंदुस्तान स्काउट गाइड की शिक्षा अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एक प्रकार के विशेष गुण छात्र-छात्राओं को सिखाया जाता है. जिससे बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए. जीवन जीने की शैली को कुट कुट के भरा जाता है. मौके पर सभी विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे. ग्रुप लीडर सोनाली कुमारी व प्रिंस कुमार ने स्काउट गाइड बच्चों को प्रतिज्ञा कराया.
The post बेटी पुरुषों के अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है: नगर सभापति appeared first on Naya Vichar.
