Hot News

बेतिया में डांसर के साथ पिस्टल लहराने वाला पुलिस का जवान सस्पेंड, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

बेतिया: कुचायकोट थाने में तैनात बिहार पुलिस के जवान अमित कुमार को सर्विस पिस्टल के साथ डांसर  के साथ ठुमका लगाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय प्रोसेडिंग चलाने का आदेश दिया है. निलंबन अवधि में जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगी. जबकि, अग्निशमन विभाग ने भी अपने जवान के खिलाफ कार्रवाई की है.

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज 

बता दें कि पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी में छठीयार के अवसर पर आयोजित डांस प्रोग्राम में डांसर को प्रशासनी पिस्टल थमा उसके साथ डांस करने के मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

27 नवबंर का है मामला 

प्राथमिकी में गोपालगंज के कुचायकोट थाने में डयल 112 में प्रतिनियुक्त बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बकुचिया निवासी सिपाही अमित चौधरी व अग्निशमन सिपाही अनमोल तिवारी और अमित के चचेरा भाई मिश्र चौधरी का वीडियो 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी. अमित के घर से लेकर गोपालगंज तक जांच हुई. रात में ही अमित व उसके दोस्त गायब हो गये. डांसर  के साथ एक ग्रामीण राहुल कुमार भी डांस कर रहा था. काफी रात होने के कारण वह घर लौटने लगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

डांस को लेकर हुआ था विवाद 

अमित का चचेरा भाई मिश्र चौधरी, राहुल पर जबरन डांस करने का दबाव बनाने लगा. राहुल डांस करने से इनकार कर दिया. तब मिश्र चौधरी ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. जिसे लेकर गांव में विवाद हो गया और मारपीट हो गई. इसके बाद अमित चौधरी और उसके दोस्त रात में ही फरार हो गये. घटना 26 नवंबर को तिवारी कुमार के पुत्री के छठियार में डांस प्रोग्राम में हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Patna: भगिनी की शादी में गए मामा हुए कंगाल, चोरों ने उड़ाई सवा करोड़ की संपत्ति

The post बेतिया में डांसर के साथ पिस्टल लहराने वाला पुलिस का जवान सस्पेंड, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top