प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा. पूर्व निर्धारित समय सीमा के अनुसार बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण की आधारशिला रखी गई. इस दौरान अप्रत्याशित भीड़ देखी गई. अपराह्न करीब 12 से 2 बजे तक दुआ और कुरआन तिलावत में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से निलंबित भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर के साथ-साथ लाखों लोग शामिल हुए. यहां विधिवत रूप से सऊदी अरब के अतिथियों ने फीता काटकर मस्जिद निर्माण का शिलान्यास किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

