खैरा . प्रखंड क्षेत्र के चौहानडीह गांव निवासी चंदन कुमार सिंह को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है. बुधवार को उन्हें यह सम्मान प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन के द्वारा दिया गया. बताते चलें कि एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन, त्रुटि सुधार और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में चंदन कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ईमानदारी, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले कर्मियों का सम्मान अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने चंदन कुमार सिंह के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अभियान को गति मिली और आम लोगों को भी सुविधा हुई. सम्मान मिलने पर चंदन कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे. इस अवसर पर प्रखंड कर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे.
The post बेहतर एसआइआर कार्य करने पर कर्मी को मिला सम्मान appeared first on Naya Vichar.

