Bokaro News| बोकारो, मुकेश : बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 1 स्थित डीआईजी आवास के सामने एक तालाब में सैकड़ों मरी हुई मछलियां पायी गयी. सभी मरी हुई मछलियां तालाब के ऊपर तैर रही है. वर्तमान में तालाब का पानी पूरी तरह दूषित हो गया है, जिससे गंध भी आ रही है. इस दूषित पानी और गंध के कारण ही तालाब की मछलियों के मरने का अनुमान लगाया जा रहा है.
दूषित हो चुका है तालाब का पानी
ठेला चालक दिलीप कुमार ने बताया कि इस तालाब का पानी बहुत गंदा है. इस तालाब में शौचालय का पानी भी आता है. उन्होंने बताया कि मछलियों की मौत के पीछे दो ही मुख्य कारण हो सकते हैं. पहला या तो किसी ने तालाब के पानी में जहर डाला है या फिर पानी दूषित होने के कारण मछलियों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है. पास में रहने वाली एक स्त्री ने बताया की नगर निगम द्वारा इस तालाब में मछली डाले गए थे. नगर निगम के कर्मी समय-समय पर साफ सफाई भी करते थे. स्त्री पानी लेकर रोजमर्रा के जिंदगी में आने वाले काम को करती है उनका कहना है कि तालाब की साफ सफाई नहीं है ऊपर में जो गंदगी है उसे मछलियों को सांस लेने और गर्मी की वजह से मछलियों की मौत हुई होगी.
इसे भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: चंपाई सोरेन ने मंईयां योजना पर प्रशासन को घेरा, पूछा- “क्या घुसपैठियों को शरण देने के लिए झारखंड बना था अलग राज्य”
Jharkhand Weather: भयंकर गर्मी से मिलेगी राहत, रांची समेत 20 जिलों में बारिश की संभावना, 21 मई तक मौसम रहेगा सुहाना
मोरहाबादी के दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग, दुकानें ध्वस्त करने पर भड़कें बाबूलाल मरांडी
The post बोकारो में डीआईजी आवास के सामने तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी appeared first on Naya Vichar.

