Hot News

बोर्ड ऑफ पीस के मंच पर ट्रंप के कान में फुसफुसाए शहबाज, उंगली दिखाकर किसकी ओर किया इशारा?

Board of Peace: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग सुलझाने के लिए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस लॉन्च कर दिया है. खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने पीस बोर्ड के फाउंडिंग चार्टर पर गुरुवार को साइन किए. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत अन्य सदस्यों ने भी स्विट्जरलैंड के दावोस में बोर्ड ऑफ पीस चार्टर पर हस्ताक्षर किए. जिस समय ट्रंप और शहबाज मंच पर बैठे थे उस दौरान एक वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. वीडियो में शहबाज ट्रंप के कान में कुछ फुसफुसाते नजर आए. साफ दिख रहा है कि मौका मिलते ही शहबाज ने अमेरिका से नजदीकियां बढ़ाने का मौका नहीं छोड़ा. इस दौरान ट्रंप ने भी

शहबाज ने उंगली से किया इशारा तो ट्रंप ने हिलाया हाथ

स्टेज पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को अपनी उंगली से ऑडियंस की तरफ इशारा किया. समाचार है कि शहबाज ऑडियंस में बैठे मुनीर की तरफ इशारा कर रहे थे. शहबाज के इशारे के बाद ट्रंप ने भी हाथ हिलाकर हैलो कहा.

कई देशों ने किया साइन

पीस बोर्ड को लॉन्च करते समय ट्रंप ने कहा कि इसका शुरुआती मकसद गाजा में युद्ध विराम को और मजबूत करना है. साइन सेरेमनी के दौरान 20 से ज्यादा देशों ने इस चार्टर पर साइन किए. शांति बोर्ड में शामिल होने वाले देशों में अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बेलारूस, मिस्र, हंगरी, कजाकिस्तान, मोरक्को, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात(UAE), सऊदी अरब और वियतनाम शामिल हैं. जबकि, जर्मनी, इटली, पैराग्वे, रूस, स्लोवेनिया, तुर्किये और यूक्रेन सहित कई देशों ने निमंत्रण के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. वहीं, हिंदुस्तान, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी समेत कई और देश लॉन्चिंग के समय समारोह में शामिल नहीं हुए.

हिंदुस्तान समेत 60 देशों को ट्रंप ने भेजा था निमंत्रण!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सितंबर महीने में गाजा युद्ध खत्म करने की योजना पेश करते हुए शांति बोर्ड का प्रस्ताव रखा था. 22 जनवरी 2026 को ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस स्थित पहाड़ी रिसॉर्ट में आयोजित वार्षिक विश्व आर्थिक मंच(WEF) से अलग इस समारोह की मेजबानी की. ट्रंप ने अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह बोर्ड दुनिया के लिए एक बेहद अनोखी पहल है. उन्होंने बोर्ड के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित समारोह में कहा- यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर न केवल पश्चिम एशिया में, बल्कि अन्य जगहों पर भी युद्धों को सुलझाने में मदद कर सकता है.

हिंदुस्तान शांति बोर्ड में नहीं हुआ शामिल

ट्रंप की बनाई शांति बोर्ड के लॉन्चिंग के मौके में हिंदुस्तान शामिल नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन कई वैश्विक नेताओं में शामिल थे जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण के तहत घोषित बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था.

The post बोर्ड ऑफ पीस के मंच पर ट्रंप के कान में फुसफुसाए शहबाज, उंगली दिखाकर किसकी ओर किया इशारा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top