Hot News

भगवान आदित्य महाप्रभु की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

सिमडेगा. शहर के प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में नव ज्योति नवयुवक संघ छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सूर्य पूजा सह छठ महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ. दोपहर में भगवान आदित्य महाप्रभु की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा से पूर्व मार्ग को जल से धोकर पुष्प वर्षा की गयी. जिसके बाद उसी पथ से भगवान भास्कर की प्रतिमा गुजरी. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ जय सूर्य देव के जयकारे लगाए और रास्ते भर ठेकुआ महाप्रसाद का वितरण किया गया.शोभायात्रा झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार और रामनगर होते हुए केलाघाघ डैम तक पहुंची. वहां आचार्य पंडित श्याम सुंदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करायी. पूजा के उपरांत आरती हुई और भगवान सूर्य की प्रतिमा का जल में विधिवत विसर्जन किया गया.इस अवसर पर समिति के मुख्य सरंक्षक अनूप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रामकिशुन केसरी, सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर हिंदुस्तानी,सुनील प्रसाद,अनूप प्रसाद,अनूप केशरी,विष्णु दयाल शर्मा,राजू केशरी,अरविंद श्रीवास्तव,प्रकाश केसरी,प्रकाश वर्णवाल, आनंद जायसवाल,जगत सिंह,राजू प्रसाद,भोला प्रसाद, राहुल प्रसाद, कृष्णा हिंदुस्तानी, रिंकू राठौर,टाबु ठाकुर, दीपक सिंह,विवेक गुप्ता,अभिषेक केसरी, अमन केसरी, विशाल केसरी,युवराज केसरी,शक्ति राज केसरी,सौर्य केसरी ,रितिक केसरी के अलावा समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भगवान आदित्य महाप्रभु की प्रतिमा का हुआ विसर्जन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top