Hot News

भवानीपुर में सुरक्षा चूक पड़ी भारी, DC और ओसी समेत 4 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स सस्पेंड

Election Commission Suspends Police Officers: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई की है . कोलकाता के हाई-प्रोफाइल 159-भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में विफलता के मामले में सीनियर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है.

इलेक्शन कमीशन ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

इलेक्शन कमीशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोलकाता पुलिस के एक डीसी (DC) सहित 4 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिये हैं.

ECI Suspended Police Officers: इन 4 अधिकारियों पर गिरी गाज

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की सिफारिश पर जिन अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं.

पुलिस अधिकारी का नाम पुलिस अधिकारी का पद
सिद्धार्थ दत्ता डीसी-II (DC-II), साउथ डिवीजन, कोलकाता पुलिस
प्रियांकर चक्रवर्ती ओसी (OC), अलीपुर
चंडी चरण बनर्जी एडिशनल ओसी (Additional OC), अलीपुर
सौरभ चटर्जी सार्जेंट, अलीपुर

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाये. साथ ही, मुख्य सचिव से 5 अप्रैल 2026 की सुबह 11:00 बजे तक इस आदेश पर हुई कार्रवाई का विवरण मांगा गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

खाली पदों को भरने की कवायद

निलंबन के कारण रिक्त हुए पदों को भरने के लिए आयोग ने राज्य प्रशासन से जल्द से जल्द नये नामों का प्रस्ताव भेजने को कहा है. इनमें डीसी-II (साउथ डिवीजन), थाना प्रभारी (अलीपुर) और अतिरिक्त थाना प्रभारी (अलीपुर) के पद शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

बंगाल के 170 थाना प्रभारी समेत 184 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव आयोग का एक्शन

चुनाव आयोग के 4 ऑब्जर्वर्स घोटाले के आरोपी, TMC के दावे से मची खलबली

मालदा में आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 स्त्री जजों समेत 7 लीगल अफसर को भीड़ ने घेरा, लाठीचार्ज के बाद हुआ रेस्क्यू

बंगाल चुनाव 2026 : NIA करेगी मालदा कांड की जांच, इलेक्शन कमीशन ने लिखी चिट्ठी

The post भवानीपुर में सुरक्षा चूक पड़ी भारी, DC और ओसी समेत 4 सीनियर पुलिस ऑफिसर्स सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top