Hot News

भव्य रूप से मनाया जायेगा रेडक्रॉस डे : अरुण

मधुपुर. शहर के पनाहकोला स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा द्वारा आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई, जिसमें भव्य कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया. बताया गया कि रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के रूप में विश्व रेडक्राॅस दिवास मनाया जाता है. इसकी तैयारियों को लेकर चेयरमैन डॉ अरुण कुमार गुटगुटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई. सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखें. कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार व कार्यक्रम पदाधिकारी कन्हैया लाल कन्नू को प्रमुख भूमिका दिया गया. इसके अलावा आठ सदस्यीय समिति को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी. वहीं, कार्यक्रम की रूपरेखा और बजट पर भी चर्चा हुई. चेयरमैन डॉ गुटगुटिया ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से हम इस कार्यक्रम को यादगार बना सकते है. सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में ही कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. साथ ही समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सभी आजीवन सदस्यों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी. बताया कि रेडक्रॉस के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करेगा. मौके पर वाइस चेयरमैन अरविंद यादव, मोती सिंह, फैयाज केशर, कन्हैया लाल कन्नू, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, रंजीत डालमिया, महेश बथवाल, अरविंद कुमार, रामसेवक पासवान, मालती देवी, सुचिता घोष, प्रेम पाठक, राजेश राम, सुल्तान अहमद, अमित मोदी, एनुल होदा, अनिल कुमार, विवेक बथवाल, गौरव जायसवाल, राजेश कुमार दुबे, दीपक मिश्रा, मो. शाहिद उर्फ फेकू, रवि शंकर सिंह, अजय पाठक, राजेश कुमार, मिठु दत्ता और कमरान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भव्य रूप से मनाया जायेगा रेडक्रॉस डे : अरुण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top