Hot News

भांगड़ डिवीजन में चार और नये थाने खोलने की योजना

संवाददाता. कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से दुर्गापूजा से पहले भांगड़ डिवीजन में चार नये पुलिस थानों को चालू करने की योजना है. लालबाजार ने इसके अलावा भांगड़ डिवीजन के लिए एक अलग बटालियन बनाने की कवायद भी शुरू की है. शनिवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त की मासिक क्राइम मीटिंग में भांगड़ डिवीजन में अपराध पर लगाम लगाने की बात कही गयी. सीपी मनोज वर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है. भांगड़ के चार पुलिस स्टेशन- हतीशाला, बिजयगंज बाजार, माधवपुर और बोदरा को पूजा से पहले चालू करने के लिए तुरंत कारगर कदम उठाने को कहा है. यद्यपि वर्तमान में उन चार पुलिस स्टेशनों को शुरू करने के लिए एक प्रशासनी अधिसूचना है, लेकिन भांगड़ में अन्य चार पुलिस स्टेशनों पोलेरहाट, उत्तर काशीपुर, भानगढ़ और चंदनेश्वर थानों से फिलहाल वहां स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. अब जल्द ही चार नये थानों हाथीशाला, बिजयगंज बाजार, बोदरा और माधवपुर को स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भांगड़ डिवीजन में चार और नये थाने खोलने की योजना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top