Hot News

भागलपुर से दुमका होकर रामपुर हाट तक रेल सफर होगा आसान, रेल ट्रैक का होगा दोहरीकरण

Indian Railways: भागलपुर. दुमका के रास्ते रामपुर हाट से भागलपुर तक मौजूदा रेलखंड के दोहरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए बिहार, झारखंड और बंगाल के अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में जमीन ढूढ़ेंगे. पूर्व रेलवे ने भागलपुर, दुमका, रामपुर हाट और बीरभूम के अफसरों की टीम बनाई है. अफसरों को फोरेस्ट क्लीयरेंस से लेकर अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी जैसे रोड आदि से संबंधित जरूरतों को लेकर जमीन ढूंढ़ने की जिम्मेदारी दी गई है.

तीनों राज्यों में होगा भू-अर्जन

जमीन चिह्नित करने के बाद तीनों राज्यों में भू-अर्जन की कवायद तेज की जाएगी. ट्रैक के दोहरीकरण से भागलपुर से दुमका और दुमका से रामपुर हाट होकर मालदा जाना आसान हो जाएगा. इसको लेकर पूर्व रेलवे, कोलकाता के मुख्य अभियंता (निर्माण) अभय शर्मा ने एक दिन पहले ही ऑनलाइन मीटिंग में भू-अर्जन विभाग के पदाधिकारियों को रेलवे को जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया. भागलपुर से बैठक में कानूनगो अनिल प्रसाद सिंह को शामिल होने को कहा गया था, लेकिन लिंक की गड़बड़ी के चलते वे बैठक में शामिल नहीं हो सके.

एलायनमेंट के हिसाब से होगा भू अर्जन

कानूनगो ने बताया कि परियोजना को लेकर रेलवे को जमीन संबंधी प्रस्ताव देना होगा. एलायनमेंट और नक्शे के हिसाब से अर्जन योग्य खाता और खेसरा की जानकारी देनी होगी. इसके आधार पर भू-अर्जन विभाग के अमीन द्वारा तथ्यों की तहकीकात की जाएगी और अमीन मौके पर जाकर जमीन का सर्वेक्षण करेंगे. इस रेलखंड के दोहरीकरण की सूचना से लोगों में खुशी का माहौल है. इस दोहरीकरण से बिहार, बंगाल और झारखंड के लोगों को फायदा होगा.

Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत

The post भागलपुर से दुमका होकर रामपुर हाट तक रेल सफर होगा आसान, रेल ट्रैक का होगा दोहरीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top