Hot News

भागलपुर: TMBU के अंगिका विभाग में अंगिका पुस्तक मेला का शुभारंभ

अंगिका विभाग में बुधवार को दो दिवसीय अंगिका पुस्तक मेला का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन विभाग की समन्वयक प्रोफेसर डॉ नीलम महतो ने किया. विश्वविद्यालय आइआरपीएम विभाग के डॉ महादेव, टीएनबी कॉलेज आइआरपीएम विभाग के डॉ अरविंद एवं प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ दिनेश गुप्ता उपस्थित थे. उन्होंने छात्रों को जीवन में पुस्तक के महत्व से अवगत कराया और पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया. अंगिका पुस्तक मेला देखने विभाग की छात्रा श्वेता सुमन ने बताया कि उनके आमंत्रण पर विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल विभाग पहुंची और उन्होंने अंगिका के पुस्तकों को देखकर हर्ष व्यक्त किया. विभाग की तरफ से उन्हें अंगिका से संबंधित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.

एक दिवसीय संगोष्ठी आज

साहित्यकार मनोज कुमार माही ने स्वरचित पुस्तक पार्षद को भेंट की. गुरुवार को विश्वविद्यालय अंगिका विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसका विषय चंद्रप्रकाश जगप्रिय का अंगिका साहित्य में अवदान है. कार्यक्रम संयोजक डॉ शोभा कुमारी ने कहा कि यह एक दिवसीय संगोष्ठी अंगिका विषय ऐतिहासिक संगोष्ठी होगी. इसमें अंगिका साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार भाग लेंगे.

मारवाड़ी कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह

मारवाड़ी कॉलेज में बीआइटी व सांख्यिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव प्रसाद यादव की विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी. मौके पर डॉ विजय कुमार ने प्रभारी प्राचार्य के कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में बताया. डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्राचार्य के कार्य शैली व उनके द्वारा महाविद्यालय को नंबर वन दर्जा दिलाने में महती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं, प्राचार्य प्रो प्रसाद ने अपनी उपलब्धियों में मुख्य रूप से टीमवर्क के साथ काम करने में सफलता को अपना रहस्य बताया. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर डॉ रवि कुमार, आरके पांडे, मो तारिक अहमद, तरुण कुमार ठाकुर, अपर्णा, निरंजन, मयंक, कनु प्रिया, अनुरीत, अमरजीत, मणिराज, अंकित, प्रतीक, सौम्या, श्री आदि मौजूद थे.

The post भागलपुर: TMBU के अंगिका विभाग में अंगिका पुस्तक मेला का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top