Hot News

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष का प्रचार के दौरान विरोध, पुरी गेट में तनावपूर्ण स्थिति

मुख्य बातें

Bengal Election : खड़गपुर. खड़गपुर शहर के पुरीगेट इलाके में भाजपा नेता व उम्मीदवार दिलीप घोष के खिलाफ उस समय भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब वे चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे थे. स्थानीय तृणमूल कर्मियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेरकर जोरदार प्रदर्शन किया. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया.

नारेबाजी से बढ़ा तनाव

प्रदर्शन के दौरान दिलीप घोष और उनके समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाये, वहीं विरोध कर रहे तृणमूल कर्मियों ने जय बांग्ला के नारे लगाये. इससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण परिस्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे के अतिक्रमण नोटिस के कारण जब इलाके में दहशत का माहौल था, तब कोई भी भाजपा नेता या कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. तृणमूल कर्मियों का कहना है कि दिलीप घोष भी उस समय नजर नहीं आए, जिससे चुनाव से ठीक पहले उनके आगमन को लेकर गुस्सा और बढ़ गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा का पलटवार

भाजपा नेताओं का कहना है कि पुरी गेट इलाके में रेलवे जमीन को लेकर जमीन माफिया गिरोह सक्रिय है. उनका आरोप है कि कुछ समाजविरोधी तृणमूल की छत्रछाया में रहकर स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं और चुनाव से पहले दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा ने कहा कि वह आम लोगों के साथ खड़ी है और जमीन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करती है. इस पूरे मामले पर अब तक तृणमूल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

The post भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष का प्रचार के दौरान विरोध, पुरी गेट में तनावपूर्ण स्थिति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top