Hot News

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को लक्खी भंडार से ज्यादा लाभ : शुभेंदु अधिकारी

बोलपुर.

मंगलवार को बीरभूम जिले के नानूर विधानसभा क्षेत्र के किरणाहार में वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एकता यात्रा में हिस्सा लिया. हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता यात्रा जुलूस निकला गया. किरणाहार के युवटिया बस स्टैंड से कीर्णाहार बस स्टैंड तक यह जुलूस निकाला गया. बस स्टैंड से भाजपा की पथसभा आयोजित की गयी. पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव साहा समेत अन्य नेतागण मौजूद थे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि देश के भाजपा शासित राज्यों में ममता बनर्जी के लक्खी भंडार योजना से कई गुना ज्यादा लाभ स्त्रीओं को मिल रहा है. बिहार में 10 हजार रुपये स्त्रीओं के खाते में भेजे गये. राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों में स्त्रीएं स्वावलंबी बन रही है. गुंडा गर्दी पर अंकुश है. पुलिस और कानून व्यवस्था दुरुस्त है. लेकिन बंगाल में तानाशाही व्यवस्था चल रही है.

अराजकता की स्थिति है. कानून व्यवस्था धराशाई हो गया है. शासक दल के लोगों की गुंडा गर्दी चरम पर है. पुलिस भी तृणमूल की कैडर बन गयी है. स्त्रीएं ,बच्चियां, युवतियां सुरक्षित नहीं है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिड डे मिल में योगी जी आंगनबाड़ी केंद्रों में पनीर ,सेब, दूध और अन्य पौष्टिक आहार देते है. लेकिन बंगाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में क्या स्थिति है किसी से छिपी नहीं है. आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से तानाशाही प्रशासन को उखाड़ फेंकना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भाजपा शासित राज्यों में स्त्रीओं को लक्खी भंडार से ज्यादा लाभ : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top