Hot News

भारत की सख्ती के बाद चीन का बदला रुख, सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति

India-China Border Dispute: हिंदुस्तान की दृढ़ता के बाद चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपने रुख में बदलाव किया है. चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हिंदुस्तान और चीन की सेनाएं सीमा पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए किए गए प्रस्तावों को ‘‘व्यापक और प्रभावी’’ तरीके से लागू कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चीन हिंदुस्तान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल वु कियान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस समय दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद से जुड़े समझौतों को पूरी तरह से लागू करने की प्रक्रिया में हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि सीमा पर तनाव कम हो रहा है और संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं.

हिंदुस्तान और चीन ने पिछले साल के अंत में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से अपनी सेनाओं की वापसी को लेकर समझौता किया था, जिसे अब पूरी तरह लागू कर दिया गया है. इन विवादित क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी के साथ ही चार वर्षों से चले आ रहे सीमा तनाव के खत्म होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है.

इसे भी पढ़ें: 27- 28 फरवरी को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी

समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्टूबर को रूस के कज़ान में मुलाकात की थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई थी. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 18 दिसंबर को बीजिंग में विशेष प्रतिनिधि स्तर की 23वीं बैठक की. इसी क्रम में, 26 जनवरी को हिंदुस्तान के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बीजिंग की यात्रा कर अपने चीनी समकक्ष सुन वेइदोंग से बातचीत की.

लगातार हो रही इन वार्ताओं से संकेत मिलता है कि हिंदुस्तान और चीन अपने संबंधों को फिर से सामान्य बनाने के प्रयास में लगे हैं. हालांकि, हिंदुस्तान स्पष्ट कर चुका है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से शांति बहाल नहीं होगी, तब तक चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते.

इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे सुरक्षित देश कौन से हैं? हिंदुस्तान और पाकिस्तान की रैंकिंग चौंकाने वाली!

The post हिंदुस्तान की सख्ती के बाद चीन का बदला रुख, सीमा विवाद सुलझाने पर सहमति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top