Hot News

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने रचा इतिहास, पहली बार 709 बिलियन डॉलर के पहुंचा पार

India Forex Reserves: हिंदुस्तान के खजाने में इस वक्त रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी हुई है. रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 23 जनवरी तक हिंदुस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 709.413 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. एक ही हफ्ते में इसमें करीब 8 बिलियन डॉलर का जबरदस्त हुआ है. आसान भाषा में समझें तो यह हमारे देश की वो बचत है, जो मुश्किल वक्त में काम आती है और हमारी वित्तीय स्थिति को मजबूती देती है.

आखिर खजाना इतना बढ़ा कैसे?

इस बढ़ोत्तरी के पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला, हमारे पास मौजूद विदेशी मुद्रा (जैसे डॉलर, यूरो) की वैल्यू बढ़ी है. दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण है सोना (Gold). पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में उछाल और आरबीआई की खरीदारी की वजह से हमारे गोल्ड रिजर्व की वैल्यू अब 123 बिलियन डॉलर के पार हो गई है.

क्या हमारे पास काफी पैसा है?

आरबीआई का मानना है कि हिंदुस्तान इस वक्त काफी सुरक्षित स्थिति में है. हमारा यह भंडार इतना बड़ा है कि अगर आज हिंदुस्तान बाहर से सामान मंगाना (इंपोर्ट) चाहे, तो बिना किसी टेंशन के अगले 11 महीनों से ज्यादा का खर्च आराम से निकाल सकता है. विदेशी बाजार में उथल-पुथल होने के बावजूद हिंदुस्तान की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है.

पिछले सालों में क्या रहा हाल?

अगर पिछले कुछ सालों पर नजर डालें, तो उतार-चढ़ाव साफ दिखता है:

  • 2022: इस साल भंडार में 71 बिलियन डॉलर की बड़ी गिरावट आई थी.
  • 2023: शानदार रिकवरी हुई और करीब 58 बिलियन डॉलर जुड़े.
  • 2024: रफ्तार थोड़ी धीमी रही और 20 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई.
  • 2025: इस साल अब तक लगभग 56 बिलियन डॉलर का बड़ा इजाफा देखने को मिला है.

आरबीआई क्यों रखता है इतनी नजर?

आरबीआई इन पैसों का इस्तेमाल बाजार को बैलेंस करने के लिए करता है. जब हिंदुस्तानीय रुपया कमजोर होने लगता है, तो आरबीआई अपने भंडार से डॉलर बेचकर उसे संभालने की कोशिश करता है. सरल शब्दों में, यह खजाना हिंदुस्तानीय इकोनॉमी के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

ये भी पढ़ें: SEBI का फैसला- पुराने फिजिकल शेयरों को डिजिटल करने के लिए मिलेगी 1 साल की छूट, हटाई गई LOC की शर्त

The post हिंदुस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार ने रचा इतिहास, पहली बार 709 बिलियन डॉलर के पहुंचा पार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top