Hot News

भारत-पाक तनाव को लेकर आरा जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच

आरा.

हिंदुस्तान के पाकिस्तान के ऊपर किये गये एयर स्ट्राइक को लेकर चारों तरफ अलर्ट है. खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व हवाई अड्डा समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. वहीं, आरा रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के मद्दे नजर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आरा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट कमांडर दीपक कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आरपीएफ के अधिकारी और जवान यात्रियों के बैग व झोला समेत अन्य चीजों की मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच कर रहे हैं, ताकि कोई भी यात्री संदिग्ध वस्तु लेकर रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच सके. वहीं पूरे देश में एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की गयी है एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलर्ट घोषित किया गया है. इसको लेकर आरपीएफ के जवानों ने घूम-घूम कर रेलवे प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों के सामान की जांच की. इस मौके पर पोस्ट कमांडर दीपक कुमार सहायक और निरीक्षक केके राय प्रधान आरक्षी एके मिश्रा, सुधीर कुमार, उपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, लाल साहब यादव समेत काफी संख्या में आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हिंदुस्तान-पाक तनाव को लेकर आरा जंक्शन पर यात्रियों की सघन जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top