Hot News

भीषण अगलगी में आधा दर्जन घर जलकर राख 

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के सरायरंजन नोनफर स्थित वार्ड 07 में शुक्रवार की दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । इस अगलगी में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। वहीं अगलगी में करीब छह लाख की संपत्ति के जल जाने का अनुमान है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि किसान चंद्रशेखर महतो के फूस के घर में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस अगलगी की चपेट में आए नंदलाल महतो,पप्पू महतो,धनराज महतो,जामुन महतो, महेश महतो, शंभू महतो आदि के घर भी पूरी तरह से जल गए। इस अगलगी में अग्नि पीड़ितों के घर में रखे अन्न,

वस्त्र,उपस्कर एवं नकदी सहित करीब छह लाख मूल्य के सामान जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना की सूचना पर आए अग्निशमन दस्ता ने भी बची आग को बुझाया। अगलगी के बाद सरायरंजन नगर पंचायत की अध्यक्ष पूजा कुमारी, प्रखंड राजद अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, युवा जदयू के नगर अध्यक्ष अशोक पासवान,भाजपा नेता दीपक महाराज,दिनेश्वर झा आदि ने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन से समुचित मुआवजा देने की मांग की।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top