Earthquake in West Bengal: आज तड़के मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह भूकंप सुबह करीब 6:10 बजे आया और इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई.हालांकि, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की कोई समाचार सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बगाल की खाड़ी में करीब 91 किलोमीटर की गहराई पर था.
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.7 थी और इसका केंद्र सुंदरनगर इलाके के किरगी के पास 7 किलोमीटर गहराई पर था. हालांकि, यहां भी किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र 5 में आता है, जो उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है.
कुछ दिनों पहले दिल्ली में आया था भूकंप
इसके अलावा, 17 फरवरी को दिल्ली और एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसके झटके दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा, और आगरा में भी महसूस किए गए थे.
दिल्ली सिस्मिक जोन IV में स्थित है, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में आता है, और एक्सपर्ट्स के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में प्लेटों की गतिविधियों की वजह से भविष्य में भी भूकंप आने की संभावना बनी रहती है। इस घटनाओं ने लोगों में घबराहट पैदा की, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.
The post भूकंप से फिर कांपी धरती, कोलकाता में महसूस हुए तेज झटके appeared first on Naya Vichar.

