बेलहर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर बोका गांव के शिवनंदन पंडित ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही रोशनी देवी, प्रियंका देवी, सिंधु कुमारी के विरुद्ध जबरदस्ती निजी जमीन में दखल करने की नीयत से ईंट गाड़ने व मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने बयान में बताया कि वे शौच कर के घर जा रहा था तभी उक्त व्यक्ति को देखा कि उनकी जमीन पर ईंट लगा रहा है, जब मना करने गया तो उनके ऊपर कुंदर से जानलेवा हमला कर दिया, इससे उनका कान कट गया तथा लोहे की राड से उंगली टूट गयी. जब उन्हें बचाने उनकी पत्नी आयी तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post भूमि विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

