Hot News

भोले के भक्तों के लिए बुरी खबर, रांची से देवघर विमान सेवा अचानक कर दिया गया बंद, ये है बड़ी वजह

देवघर : फ्लाइट के जरिये रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी समाचार है. क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ान भरनेवाली रांची- देवघर विमान सेवा को बंद कर दिया है. इसके बाद रांची से देश के विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या 27 हो गयी है. अब देवघर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन के भरोसे ही रहना होगा.

मार्च के शिड्यूल में शामिल था रांची से देवघर के लिए विमान सेवा

विमान संख्या 6ई7965/7964 ( देवघर- रांची- देवघर) दोपहर 12.30 बजे रांची आती थी और 12.50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी. इस बाबत इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि अचानक रांची-देवघर विमान को बंद कर दिया गया है. जबकि मार्च के शिड्यूल में विमान सेवा को शामिल रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से विमान सेवा को बंद किया गया है.

Also Read: 21 मार्च को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें

श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका

रांची से देवघर की दूरी 50 मिनट से 1 घंटे में पूरी हो जाती थी. इस फैसले के बाद से सबसे बड़ा झटका श्रद्धालुओं को लगा है. क्योंकि इससे पहले रांची से जाने वाले श्रद्धालु एक दिन में ही बाबा मंदिर से भोलेनाथ के दर्शन कर लौट जाते थे. अब उनके सामने ट्रेन का ही एकमात्र विकल्प मिलेगा. फिलहाल रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है. वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान प्रतिदिन है.

झारखंड की समाचारें यहां पढ़ें

The post भोले के भक्तों के लिए बुरी समाचार, रांची से देवघर विमान सेवा अचानक कर दिया गया बंद, ये है बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top