Hot News

मंगलवार को होगी वोकेशनल कोर्स के बीसीए, बीबीए व बायोटेक की परीक्षा

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने वोकेशनल कोर्स के बीसीए, बीबीए एवं बायोटेक की परीक्षा मंगलवार आठ जुलाई से लेगा, जिसमें बीसीए के सेमेस्टर-1, 3 व 5 की परीक्षा होगी. जबकि बीबीए पार्ट-1, 3 व बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा ली जायेगी. वहीं उक्त सत्रों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि बीसीए सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी, जो 18 जुलाई तक होगी. परीक्षा के लिए कुल दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं बीबीए पार्ट-1, 3 तथा बायोटेक पार्ट-3 की परीक्षा भी 8 जुलाई से ली जायेगी, जो 14 जुलाई तक होगी. परीक्षा के लिए आरडी कॉलेज, शेखपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्रों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मंगलवार को होगी वोकेशनल कोर्स के बीसीए, बीबीए व बायोटेक की परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top