Hot News

मकर राशिफल 20 जनवरी 2026: मकर राशि वालें सावधान, आज जीवनसाथी के बीच तकरार या मतभेद के योग

Makar Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ चंद्रमा,मंगल,बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है.राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

आज का राशिफल का video देखने के लिए ऊपर दिए गए LINK पर click करें.

Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल

आज जिम्मेदारियां भारी महसूस हो सकती हैं, लेकिन यही आपकी असली परीक्षा है. आप भीतर से मजबूत रहेंगे, भले ही बाहर से शांत दिखें. कोई पुराना फैसला या अधूरा काम आज फिर ध्यान खींचेगा. धैर्य और अनुशासन से काम लिया तो दिन आपके पक्ष में जा सकता है. शाम के समय कोई सूचना या बातचीत आगे की दिशा स्पष्ट करेगी.

करियर / बिजनेस : आज करियर में दबाव और नेतृत्व दोनों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में किसी गलती का ठीकरा आपके सिर मढ़ने की कोशिश हो सकती है. जॉब में अस्थिरता महसूस होगी, इसलिए आज प्रोफाइल लो रखें. जॉब बदलने का मन बनेगा, लेकिन अभी समय अनुकूल नहीं है. बिजनेस में किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट, डील या एग्रीमेंट आज साइन न करें. पैसों की रिकवरी में देरी हो सकती है, धैर्य रखें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आज व्यवहारिक मतभेद रह सकते हैं. खर्च, जिम्मेदारी या किसी फैसले को लेकर बहस संभव है. आपकी सख्ती किसी को खल सकती है. भोजन या घरेलू व्यवस्था को लेकर तनाव बनेगा. नरमी दिखाएंगे तो रिश्ते संभल जाएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है. पार्टनर आपकी भावनाओं को लेकर असमंजस में रहेगा. पुराने क्रश या बीते रिश्ते की बात मन को विचलित कर सकती है. घरवालों के सामने अफेयर को लेकर सवाल उठ सकते हैं. सिंगल मकर राशि वाले आज भावनाओं को छुपाकर रखेंगे.

स्वास्थ्य: सेहत में आज घुटने, हड्डियों या जोड़ों से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. थकान और शरीर में जकड़न रहेगी. लंबे समय तक बैठने से बचें. हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक और पर्याप्त पानी जरूरी है. तनाव को दिल पर न लें.

आज की सावधानी

जरूरत से ज्यादा सख्ती न दिखाएं.
काम का बोझ अकेले न उठाएं.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें.
सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
ॐ हनुमते नमः. मंत्र का 11 बार जप करें.
आज लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
क्रोध और अहंकार से दूर रहें.

नोट- यह उपाय मकर राशि वालों को स्थिरता, सहनशक्ति और मानसिक मजबूती प्रदान करता है.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 20 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र व योग

The post मकर राशिफल 20 जनवरी 2026: मकर राशि वालें सावधान, आज जीवनसाथी के बीच तकरार या मतभेद के योग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top