Makar Aaj Ka Rashifal 24 January 2026 : आज 24 जनवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार ….
Makar Aaj Ka Rashifal मकर आज का राशिफल
आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको आगे रखेगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में गंभीर रहेंगे और निरंतर अभ्यास से अच्छे परिणाम की दिशा में बढ़ेंगे. प्राइवेट जॉब में सीनियर्स की निगरानी बढ़ सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट मिलने के योग सीमित हैं, लेकिन पुराने काम से स्थिर आय बनी रहेगी. आज कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जा सकता है, पर शर्तें साफ रखें. जॉब बदलने का फैसला आज न लें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपेक्षाएं भी रहेंगी. भाई-बहन के साथ रिश्तों में गंभीर बातचीत हो सकती है, जिससे समझ बढ़ेगी. घर से जुड़ा कोई लंबित काम पूरा हो सकता है.
लव लाइफ: लव लाइफ में व्यवहारिक सोच हावी रहेगी. पार्टनर के साथ कम लेकिन अर्थपूर्ण बातचीत होगी. पुराने मतभेद सुलझने के संकेत हैं. सिंगल लोग किसी को लेकर सोच में पड़ सकते हैं, लेकिन आज प्रपोज़ करने से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान और जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है. घुटनों या कमर से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. समय पर आराम करें और शरीर पर ज़्यादा दबाव न डालें. हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार)
शनि देव की विधिवत पूजा करें.
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
काले तिल, काले कपड़े या लोहे की वस्तु का दान करें.
ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
किसी बुज़ुर्ग या ज़रूरतमंद की सेवा करें.
नोट: यह उपाय कार्य में स्थिरता, धैर्य और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Saptahik Rashifal: यह सप्ताह जितना शुभ, उतना ही खतरनाक! हफ्ता बदलते ही पलटेगा इन 5 राशि वालों के भाग्य का पूरा स्पोर्ट्स
The post मकर राशिफल 24 जनवरी 2026: अचानक आकर्षण या बदलाव संभव है, सोच-समझकर फैसला लें appeared first on Naya Vichar.

