Capricorn Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
मकर राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन आपके किसी कार्य में रुकावट नहीं आएगी और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे.परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे, और परिवार में चल रहे पुराने विवाद का समाधान होगा.वृहस्पति के पांचवे भाव में होने के कारण धन का लाभ होगा, और परिवार में मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है.मंगल भी अच्छी स्थिति में है, जिससे मंगल और वृहस्पति मिलकर धन के लाभ में सहायक होंगे, हालांकि बीच-बीच में कुछ पारिवारिक मुद्दे भी सामने आ सकते हैं.
व्यापार और नौकरी
व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, इसलिए इस माह व्यापार पर ध्यान केंद्रित करें.बुध तीसरे भाव में नीच स्थिति में हैं, जिससे कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत के कारण आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे.ऑनलाइन मार्केटिंग करने वालों को सावधानी बरतनी होगी.नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, कार्य में मन लगेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा.हालांकि, कार्यस्थल की नेतृत्व से दूर रहना आवश्यक है, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है.अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें.
शिक्षा और करियर
छात्रों को मार्च के महीने में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा.जो छात्र प्रबंधन या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करना चाहिए.14 फरवरी के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.करियर भाव के स्वामी बुध की स्थिति अच्छी नहीं है, जबकि मंगल छठे भाव में हैं.करियर में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी.यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो माह के अंतिम सप्ताह में सफलता मिलने की संभावना है.
प्रेम जीवन
मार्च के महीने में मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों में अत्यधिक आनंद का अनुभव करेंगे.पंचम भाव में वृहस्पति की स्थिति और शुक्र का उच्च में होना आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा.आप दोनों अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति रोमांस भी बनाए रखेंगे.आपके साथी का सहयोग भी प्राप्त होगा.हालांकि, वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यह विवाद पूरे महीने नहीं चलेगा.कुछ ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव है, जबकि राहू कुछ परेशानियाँ उत्पन्न कर रहा है, जो वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ ला सकता है.
स्वास्थ्य
इस महीने स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.वृहस्पति आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होंगे, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें.यदि पहले से कोई बीमारी है, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी.राशि के स्वामी शनि की अस्त स्थिति के कारण कभी-कभी पैर में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है.फिर भी, मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: केसरी
उपाय
- प्रत्येक शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ में जल में काले तिल और सफेद चावल डालकर जल अर्पित करें.
- शनिवार को बंदर को चना दें.
- विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
The post मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मासिक राशिफल मार्च 2025 appeared first on Naya Vichar.
