Hot News

मकानों की लिस्टिंग से होगी शुरुआत, जानिए बिहार में जनगणना को लेकर क्या है तैयारी

Census 2027: जनगणना 2027 को लेकर बिहार में तैयारियां तेज हो गई हैं. फर्स्ट फेज में मकान लिस्टिंग और घर-घर सर्वे कराया जाएगा. इससे पहले मास्टर ट्रेनरों के पहले बैच का चार दिन का आवासीय ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हो गया है. इस ट्रेनिंग में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 48 मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं.

क्या बोले जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडू

जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडू ने कहा कि जनगणना देश का बहुत बड़ा अभियान है. पूरे देश में 32 लाख से अधिक लोग इसमें काम करेंगे. बिहार में ही तीन लाख से ज्यादा कर्मी इस काम में जुड़ेंगे. इन सभी को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी राज्य के 140 मास्टर ट्रेनरों पर होगी. इसलिए उनकी भूमिका सबसे अहम है.

उन्होंने कहा कि अगर मास्टर ट्रेनर विषय को ठीक से नहीं समझेंगे, तो इसका असर पूरे जिले के काम पर पड़ेगा. इसलिए ट्रेनिंग के दौरान हर पहलू को गंभीरता से समझना जरूरी है. यह ट्रेनिंग नेशनल लेवल पर तैयार मॉड्यूल के आधार पर दिया जा रहा है, ताकि फर्स्ट फेज की हर प्रक्रिया साफ और सही तरीके से पूरी हो सके. सेकंड फेज अगले साल फरवरी में शुरू होगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

आसान भाषा में बात समझाएं- अपर सचिव

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने कहा कि मास्टर ट्रेनर खुद को छात्र मानकर ट्रेनिंज लें. जब वे जिलों में जाकर अन्य कर्मियों को सिखाएं, तो भाषा सरल और साफ होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सभी डीएम को पहले ही ट्रेनिंग दिया जा चुका है.

उप मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनगणना केवल प्रशासनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है. इससे विकास योजनाएं बनती हैं और संसाधनों का सही बंटवारा तय होता है. उन्होंने अपील की कि सभी कर्मी इसे जनसेवा का अवसर मानकर पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करें.

इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

The post मकानों की लिस्टिंग से होगी शुरुआत, जानिए बिहार में जनगणना को लेकर क्या है तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top