Hot News

मखान के उत्पाद, मौसमी फल, मशरूम व गमले के फूलों की लगी प्रदर्शनी

बहादुरपुर. संयुक्त कृषि भवन परिसर में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शन सह प्रतियोगिता शुक्रवार को प्रारंभ की गयी. प्रथम दिन प्रमंडल के तीनों जिलों के प्रगतिशील किसानों का पंजीकरण किया गया. इसमें मखाना से बने विभिन्न उत्पादों, मौसमी फलों, मशरुम, गमले में लगे फूल, पान का पत्ता सहित एक हजार उत्पादों का प्रदर्श लगाया गया. मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शन सह प्रतियोगिता कार्यक्रम में 120 किसानों का पंजीकरण किया गया है. सभी प्रदर्श करने वाले किसानों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं. साथ ही एक पंडाल में सामूहिक रूप से विभिन्न उत्पादों को प्रदर्श के लिए रखा गया है. इसमें 16 स्टॉल लगाये जायेंगे. 31 जनवरी को उद्घाटन, तकनीकी सत्र व एक फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदर्श करने वाले विशिष्ट किसानों को पांच हजार रुपए, प्रथम पुरस्कार पाने वाले को तीन हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को दो हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले किसान को 15 सौ रुपए पुरस्कार दिये जायेंगे. मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शशि रंजन, आलोक कुमार, मनोज कुमार, अरुण प्रकाश, प्रियांशु कुमार चौधरी, किसलय कुमार, अनिल कुमार महतो, लेखापाल दीपक कुमार, अमित कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

The post मखान के उत्पाद, मौसमी फल, मशरूम व गमले के फूलों की लगी प्रदर्शनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top