नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आज समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी जिला जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशा त्याग कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना तथा समाज को नशामुक्त बनाना है।
