Hot News

मतदाता सूची पुनरीक्षण की बीडीओ ने ली जानकारी

बैठक में सभी बीएलओ को दिया गया दिशा-निर्देश फोटो -5- बीएलओ के साथ बैठक करते बीडीओ. प्रतिनिधि, राजपुर अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ रविराज ने बीएलओ के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 95 बूथों पर पदस्थापित बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधित आवश्यक काम कर रहे हैं. बीएलओ द्वारा अब तक किये गये कार्य उपलब्धि की समीक्षा की गयी. शेड, फुटपाथ पर रहने वाले बेघर हिंदुस्तानीय नागरिकों और यौन कर्मियों के मामले में आवश्यक जानकारी ली गयी है. नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने व सुधारने के काम में निर्वाचन आयोग की अद्यतन गाइडलाइन का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं, इसका त्रुटिरहित समीक्षा की गयी. क्षेत्र अंतर्गत पैदाइशी मूल निवासी, जो दूसरे राज्यों में मतदाता हैं, उनके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्णय लेने को निर्देशित किया गया. दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले अथवा लंबे समय से पढ़ाई कर रहे छात्रों का नाम जोड़ने अथवा मतदाता सूची से हटाने के कार्य की जानकारी ली गयी. मतदाता सूची में नाम, फोटो, पता आदि की गड़बड़ियों को सुधारने में कितना प्रतिशत उपलब्धि हुई है, इसकी जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि सभी स्त्री एवं पुरुषों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाना चाहिए, जिनकी उम्र 18 एवं 19 वर्ष हो गयी हो. शिकायत मिलने पर बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी. बीएलओ को जल्द से जल्द मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया. मौके पर अशोक कुमार सेठ, शिव शंभू राय समेत सभी नोडल बीएलओ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मतदाता सूची पुनरीक्षण की बीडीओ ने ली जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top