Hot News

मधुपुर: तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बच चालक व खलासी

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर एनएच 114 ए पर भिरखीबाद ईदगाह के निकट मंगलवार सरसों तेल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ट्रक के चालक व उपचालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनकर स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. साथ ही इसकी जानकारी ग्रामीणों ने बुढ़ैई पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर गांव वाले समेत ट्रक चालक से घटना की जानकारी ली. इसके बाद सरसों तेल के थोक व्यापारी को घटना की जानकारी दी. घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि ट्रक नंबर जेएच10 सीडी 7009 सरसों तेल लेकर भिरखीबाद मोड़ होते हुए देवघर जा रहा था. इसी क्रम में भिरखीबाद मोड़ के पास चालक अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक ईदगाह के पास पलट गया. घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुई है. बताया जाता है कि समय पर घटना की जानकारी पुलिस को मिल जाने के कारण लाखों का तेल लूटने से बच गयी. सूचना पर तेल वितरक भी घटना स्थल पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से तेल का टीन निकालकर दूसरे ट्रक में लोडिंग करवा दिया. तेल कारोबारी अपना सरसों तेल साथ ले गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मधुपुर: तेल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बच चालक व खलासी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top