Hot News

मधुबनी में इंडिया-नेपाल बॉर्डर से मिला 51.64 लाख का गांजा, SSB की कर्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़

Indo-Nepal Border: मधुबनी जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानकीनगर कंपनी मुख्यालय की टीम ने जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में छापेमारी शुरू की थी. इस कार्रवाई के दौरान मंगलवार को हिंदुस्तान-नेपाल सीमा से करीब 2.1 किलोमीटर अंदर एक कार को पकड़ा गया. एसएसबी ने उस कार से 344.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया. बताया गया है कि जब्त गांजा का बाजार मूल्य करीब ₹51.64 लाख रुपये है.  

खुफिया सूचना पर गश्ती दल ने मारा छापा

बता दें कि यह कार्रवाई बीपी नंबर 277/01 के पास की गई. जानकारी मिली है कि उप कमांडेंट हरि नारायण जाट के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती टीम ने उप कमांडेंट विवेक ओझा की खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान टीम ने एक लावारिस हुंडई वरना कार को जांच के लिए पकड़ा. इसके बाद कार की जांच शुरू हुई तो उसमें से जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

प्राथमिक जांच में तस्करी का खुलासा

मौके से एसएसबी ने कार के साथ-साथ एक बाइक और एक ओप्पो का स्मार्टफोन भी बरामद किया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि गांजा नेपाल से नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था. 48वीं बटालियन के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने इसे सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है. यहां से बरामद किए गए सभी सामान को थाना बासोपट्टी पुलिस के हवाले कर दिया गया है. उसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार की डायल-112 नें 3 साल में बचाई 40 लाख लोगों की जान, 15 मिनट में पहुंचाती है मदद

The post मधुबनी में इंडिया-नेपाल बॉर्डर से मिला 51.64 लाख का गांजा, SSB की कर्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top