Madhya Pradesh Building Collapsed: 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 3 लोगों का इलाज चल रहा है. NDRF-SDRF की टीम और जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत गिरने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. इमारत गिरने के दौरान विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में धूल का गुबार छा गया. इमारत बस स्टैंड के पास में था. घटना के समय बस स्टैंड पर यात्री मौजूद थे, वहीं पास के एक जमीन पर निर्माण कार्य भी चल रहा था.
#WATCH | Anuppur, Madhya Pradesh: Rescue efforts are still underway in the morning to rescue the people trapped in debris.
As of now, at least two people have died following the collapse of the 4-storey building in Kotma, Anuppur district, on the evening of Saturday, 4 April… https://t.co/xY0NbAAgmq pic.twitter.com/7Frh41NxpX
— ANI (@ANI) April 5, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख जताया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना को दुखद बताया. उन्होंने अधिकारियों को राहत और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है. इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा, अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में एक होटल की इमारत का ढहना एक दुखद घटना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन नागरिकों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है.
10 साल पुरानी थी इमारत
पुलिस अधीक्षक ने कहा, इमारत करीब 10 वर्ष पुरानी थी. आसपास चल रहा निर्माण कार्य भी इस घटना का कारण हो सकता है.
The post मध्य प्रदेश: 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी appeared first on Naya Vichar.

