Hot News

मनरेगा का नाम व स्वरूप बदल गांधी व श्रमिक दोनों का किया गया अपमानः सुदीप

राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन सहरसा . राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के बैनर तले रविवार को स्थानीय संचार कार्यालय के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र प्रशासन के निर्णय मनरेगा का विरोध दर्ज किया गया. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि गोडसे वादी प्रशासन महात्मा गांधी विरोधी है. आज संप्रग प्रशासन द्वार दशकों पूर्व लायी गयी मनरेगा जैसा कार्यक्रम का नाम या रोजगार के स्वरूप को बदल कर गांधी व श्रमिक दोनों का अपमान किया गया है. जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस के प्रदेश नेता रामसागर पांडे ने कहा कि केंद्र प्रशासन सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है. पहले जहां एक सौ दिनों का रोजगार सुनिश्चित था. साथ ही केंद्र प्रशासन को भुगतान करना था. अब राज्य प्रशासन को 40 प्रतिशत देने का मौका देकर जनकल्याणकारी योजना को खत्म करना चाहती है. मौके पर रामशरण यादव, बाबुल सिंह, आशीष कक्कू, मो नियाज, प्रभात, रवि कुमार, अजय, विकास, प्रवीण, भास्कर सहित दर्जनों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मनरेगा का नाम व स्वरूप बदल गांधी व श्रमिक दोनों का किया गया अपमानः सुदीप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top