Hot News

मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग

– संस्कृति संरक्षण परिषद ने डीएम को लिखा पत्र कटिहार संस्कृति संरक्षण परिषद के महामंत्री विनय भूषण ने डीएम को आवेदन देकर मनिहारी से जुड़े मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है. आवेदन में परिषद के महामंत्री ने कहा है कि मनिहारी कांड संख्या- 14/26 में पीड़िता द्वारा दिए गये विवरण में सब कुछ स्पष्ट है कि इस आवेदन को थाना प्रभारी मनिहारी ने अपने सुविधानुसार लिखवाया है. घटना को सामान्य बनाने का प्रयास हुआ है. इन्स्टीच्यूट ने मनिहारी में विगत छह माह से अपना कार्यालय आर्यन सिंह उर्फ एमडी फन्टु निदेशक के देख-रेख में छात्र-छात्राओं को प्रशासनी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी, छात्राओं का यौन शोषण, मानव तस्करी एवं लव-जिहाद का शिकार बनाता रहा है. पिछले दिनों मनिहारी थाना कांड संख्या 14/26 की पीड़िता ने 14 जनवरी 2026 को अपने साथ हुए दुराचार, र्दुव्यवहार को लेकर मनिहारी थाना में आवेदन देने गयी. वह मनिहारी थाना में पदस्थापित एसआई जेवा नाज जहां ने मुकदमा करने से मना किया. एमडी फन्टु को पुलिस गिरफ्तार कर लाती है. सभी लड़कियों के घर पर जाकर अभिभावक और लड़कियों को डराया. 15 जनवरी 2026 को एमडी फन्टु को थाना से छोड़ दिया जाता है. कहा, इन्स्टीच्यूट की आड़ में यौनाचार, युवती तस्करी एवं लव जिहादकर रहा है. इसलिए इस घटना की केन्द्रीय जाँच ब्यूरो से जांच करा कर पीड़िता को न्याय, अभियुक्त को सजा दिलाते हुए जन भावनाओं का सम्मान की जाय. दशरथ प्रसाद राय, महेन्द्र पासवान, इन्द्रजीत सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, दयानंद सरस्वती एवं अरुण चौधरी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top