Mamata Banerjee Resigned: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में 23 पदों से इस्तीफा दे दिया. यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति से मिली. राज्य के गृह विभाग के एक पत्र में, राज्य प्रशासन में उसके समकक्ष विभागों को निर्देश दिया गया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा उल्लिखित पदों के साथ-साथ उन सभी अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जिनका उल्लेख उनके पत्र में स्पष्ट रूप से नहीं किया गया हो.
भवानीपुर से चुनाव लड़ रहीं हैं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है. पत्र में लिखा है- मुझे उस पत्र की एक प्रति अग्रेषित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी ने संलग्न सूची में उल्लिखित पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है.
ये पद संभाल रहीं थीं ममता बनर्जी
मौजूदा मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड अध्यक्ष, पर्यावरण पर्यटन सलाहकार बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के शासी निकाय सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बांग्ला संगीत मेला की आयोजन समिति की प्रमुख और राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजातीय सलाहकार परिषद प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया. ममता बनर्जी ने राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से भी इस्तीफा दे दिया.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश
विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि इन सभी पदों के संबंध में इस्तीफे स्वीकार करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाये. पत्र में अधिकारियों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखे अपने पत्र में ममता बनर्जी ने अनुरोध किया है कि संलग्न सूची में शामिल न किये गये पदों सहित, इन सभी पदों से उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए कदम उठाये जायें.
इसे भी पढ़ें
दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन
उत्तर बंगाल में ‘स्पोर्ट्सा’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी
शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार
ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान
The post ममता बनर्जी संभाल रहीं थीं 23 पद, बंगाल चुनाव से पहले सभी पदों से दिया इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

