Hot News

महंगाई की मार! कल से महंगा हो जायेगा मेधा दूध, यहां देखिये नयी कीमत

Medha Milk Price : आम जनता को एक बार फिर से महंगाई की मार झेलनी होगी. कल 12 मई से मेधा दूध 2 रुपए महंगा हो जायेगा, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. इसके अलावा मेधा डेयरी ने खोवा और छेना मिल्क के मूल्य में भी बढ़ोतरी की है. बढ़ी कीमतों के बाद कल से 1 लीटर मेधा दूध 46 रुपए और आधा लीटर 23 रुपए में मिलेगा.

मेधा दूध की नयी कीमत

कल 12 मई से मेधा डेयरी के सभी उत्पादों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 1 लीटर टोंड मिल्क 51 की जगह 53 रुपए और आधा लीटर 26 की जगह 27 रुपए में मिलेगा. वहीं 1 लीटर स्टैंडर्ड मिल्क (शक्ति) के लिए ग्राहकों को अब 57 रुपए की जगह 59 रुपए और आधा लीटर के लिए 29 रुपए की जगह 30 रुपए देने होंगे. 1 लीटर स्टैंडर्ड मिल्क (शक्ति स्पेशल) 60 रुपए और आधा लीटर 30 रुपए में मिलेगा. आधा लीटर काऊ मिल्क के लिए 28 रुपए देने होंगे. मेधा खोवा और छेना मिल्क में भी कल 12 मई से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 6 लीटर स्टैंडर्ड मिल्क (खोवा मिल्क) 336 रुपए के बजाय 348 रुपए में मिलेगा. इसके अलावा टोंड मिल्क (छेना मिल्क) के लिए अब 300 की जगह 312 रुपए देने होंगे.

इसे भी पढ़ें

आज से 30 मई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गये मार्ग, देखिये लिस्ट

“देश का पहला ऐसा राज्य बना झारखंड, जहां 10 दिनों से खाली है DGP का पद” – बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Weather : झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट

The post महंगाई की मार! कल से महंगा हो जायेगा मेधा दूध, यहां देखिये नयी कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top