Hot News

महाकुंभ में 1 एक दिन में 1 लाख कप चाय बेचकर चमकाई किस्मत, अब आईपीओ लाएगी कंपनी

Chai Point IPO: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कई लोगों की किस्मत चमक गई, तो कई लोगों ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया. इसी महाकुंभ में चाय बेचने वाली कंपनी ने भी एक दिन में 1 लाख कप चाय बेचकर रिकॉर्ड बनाया और अब यह कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुट गई है. हिंदी के अखबार नवहिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर कैफे चेन चाय पॉइंट ने अपने लिमिटेड एडिशन स्टोर्स के जरिए प्रयागराज के महाकुंभ में रिकॉर्ड तोड़ चाय की बिक्री की. इस कंपनी ने एक ही दिन में 1 लाख से ज्यादा कप चाय बेची. इसके बाद यह कंपनी की लोकप्रियता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई. अब, चाय पॉइंट मई 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है.

महाकुंभ 2025 में चाय पॉइंट की धूम

प्रयागराज का महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन साबित हुआ है, जहां करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने आए. प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान चाय पॉइंट ने स्पेशल स्टोर्स लगाए, जो यात्रियों और श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुए. नवहिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने महाकुंभ में आने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए हाइजीनिक और स्वादिष्ट चाय तैयार कर बेची. उसकी चाय की लोकप्रियता का नतीजा यह रहा कि कंपनी ने एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख कप से ज्यादा चाय की बिक्री की. हिंदुस्तानीय संस्कृति और परंपरा के साथ ब्रांड की मजबूत पहचान बनी और इस सफलता ने आईपीओ लाने से पहले मार्केट में ब्रांड की मजबूत पकड़ बना दी.

चाय पॉइंट की शुरुआत और सफर

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2009 में हार्वर्ड के प्रोफेसर तरुण खन्ना और उनके छात्र अमूल्य सिंह बिजराल को मुंबई के एक कैफे में चाय पीने के दौरान मन में विचार आया कि लोगों को साफ-सुथरी, हाई क्वालिटी वाली सस्ती चाय उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने देखा कि सड़क किनारे गंदे माहौल में चाय बिक रही थी, जिससे उन्हें एक हाइजीनिक और किफायती चाय ब्रांड बनाने की प्रेरणा मिली. इन दोनों ने साल 2010 में बेंगलुरु के कोरमंगला में पहला आउटलेट खोला. साल 2012 के आते-आते उनकी कंपनी दिल्ली, मुंबई और पुणे तक पहुंच गई. वर्तमान में हिंदुस्तान में 170 से अधिक स्टोर्स हैं और अगले दो वर्षों में 300 नए स्टोर्स खोलने की योजना है.

IPO की तैयारी और बिजनेस मॉडल

  • महाकुंभ में मिली अपार सफलता के बाद चाय पॉइंट मई 2026 में अपना आईपीओ लाने जा रही है.
  • यह फ्रैंचाइजी मॉडल के बजाय स्वामित्व मॉडल (Company-Owned Model) पर काम करती है।
  • हर महीने 10 नए स्टोर्स खोलने का लक्ष्य है, जिसे जल्द 20 स्टोर्स प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा.
  • कंपनी का EBITDA पहले ही पॉजिटिव हो चुका है और अगले 4-5 महीनों में PBT ब्रेक-ईवन का लक्ष्य है.
  • चालू वित्त वर्ष में प्राइमरी प्लस सेकेंडरी कैपिटल राउंड आयोजित करने की योजना है.

महाकुंभ से मिली प्रेरणा और भविष्य की योजना

महाकुंभ में चाय पॉइंट की अपार सफलता ने कंपनी को यह एहसास दिलाया कि हिंदुस्तान में टेक्नोलॉजी और परंपरा का सही तालमेल ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने स्मार्ट टी वेंडिंग बॉट्स पर भी जोर दे रही है.

स्मार्ट टी वेंडिंग मशीनें

  • AI और IoT आधारित स्मार्ट टी वेंडिंग मशीनें (बॉट्स) ग्राहकों की पसंद को याद रखती हैं और हर बार एक जैसी चाय सर्व करती हैं.
  • ये स्मार्ट टी वेडिंग मशीनें ऑफिस, अस्पताल, एयरपोर्ट और बिजनेस पार्कों में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.
  • वर्तमान में 5,000 से अधिक बॉट्स लगाए जा चुके हैं, और हर महीने 750 नई मशीनें जोड़ने की योजना है.

चाय पॉइंट का सीक्रेट फॉर्मूला

कंपनी के संस्थापक तरुण खन्ना का कहना है कि चाय पॉइंट की चाय बनाने की विधि उतनी ही सीक्रेट और खास है, जितनी कोका-कोला और पेप्सी बनाने की है. मजाकिया लहजे में उन्होंने बताया, “जैसे हर किसी को लगता है कि उनकी मां की चाय सबसे अच्छी होती है, वैसे ही चाय पॉइंट की चाय भी उस पैमाने पर 8 या 9 नंबर पर होगी.”

अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना

  • कंपनी को विदेशों में स्टोर्स खोलने के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन वह सोच-समझकर विस्तार करने की रणनीति बना रही है.
  • जल्द ही चाय पॉइंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदुस्तानीय चाय का परचम लहराने की योजना बना सकता है.

The post महाकुंभ में 1 एक दिन में 1 लाख कप चाय बेचकर चमकाई किस्मत, अब आईपीओ लाएगी कंपनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top