बर्दवान/पानागढ़.
बुधवार को सुबह पूर्व बर्दवान के गलसी थाना क्षेत्र के बडमुड़िया के पास नेशनल हाइवे(एनएच) -19 पर महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को वापस ला रही बस बेकाबू होकर एक डंपर से भिड़ी और फिर पलट गयी. इसमें बस के अंदर सवार करीब 27 लोग घायल हो गयी. घटना के बाद बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों व पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को निकाला और पहले स्थानीय ब्लॉक अस्पताल ले गये. वहां बुरी तरह जख्मी आठ लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि निजी बस में सवार लोग उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के रहनेवाले हैं. ये लोग गत 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ नहाने गये थे. वहां स्नान के बाद बस से लौटते समय बुधवार को यहां गलसी में हादसा हो गया. इसकी समाचार मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी ब्लॉक अस्पताल पहुंचया. इस बीच, हादसे के मद्देनजर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर वहां से यातायात सामान्य हुआ.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post महाकुंभ से लौट रही बस गलसी में दुर्घटनाग्रस्त, 27 यात्री हुए घायल appeared first on Naya Vichar.
