Hot News

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मजदूरों ने निकाली मनरेगा शव यात्रा

कहा- मनरेगा को पुनः बहाल करने के लिए आंदोलन होगा बरारी. जनजागरण शक्ति संगठन ने मनरेगा मजदूरों के साथ महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर मनरेगा शव यात्रा निकालकर कर विरोध जताया. मनरेगा शव यात्रा सिक्कट, सूजापुर, काबर प्रखंड मुख्यालय मनरेगा कार्यालय होकर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में पहुंचकर सभा में तब्दील हुई. मनरेगा बचाओ मजदूर बचाओ. वीबी ग्राम जी जुमला है. मजदूरों पर हमला है. जैसे नारे लगने के साथ गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मजदूर रीना देवी ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून खत्म कर दिया है. आज ही के दिन गांधी जी को गोली मार कर खत्म कर दिया गया था. इसलिए हमलोग आज मनरेगा शव यात्रा निकाल कर मजदूरों को मनरेगा के खात्मे की जानकारी दे रहे हैं. संस्था की जयमंती कुमारी ने कहा कि यह प्रशासन भ्रम फैला रही है कि अब 100 की जगह 125 दिन काम होगा. जब मनरेगा के तहत 50 दिनों का काम भी प्रशासन नहीं दे पाई तो 125 दिन कैसे दे पायेगी. यह बड़ा सवाल है. दरअसल मनरेगा को खत्म कर जो नया कानून ( वीबी ग्राम जी) लाया गया है. मनरेगा शव यात्रा के आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, शेख इलियास, आजाद अंसारी, जयमंती, रीना देवी, खुशबू देवी, रतन ऋषि, ठंडो देवी, जानकी देवी, नुरेसा खातून, निशा हिंदुस्तानी, पुतुल देवी, रेखा देवी, अंजनी देवी, रक्षा देवी सहित सभी मनरेगा मजदूर सामिल हुए.

The post महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मजदूरों ने निकाली मनरेगा शव यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top