Hot News

महादलित टोलों के विकास के लिए 19 और 26 को लगाये जायेंगे शिविर

ओबरा प्रखंड की 20 पंचायत में यह कराया जायेगा विकास

ओबरा.

प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो यूनुस सलीम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी व संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि डीएम के निर्देश के आलोक में महादलित टोले पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए विकास योजनाओं को मूर्त रूप देना है. 169 टोले को चिह्नित कर कार्य कराया जाना है. 19 अप्रैल से कार्य प्रारंभ होगा. बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष कर शिविर लगाये जायेंगे. बीडीओ ने बताया कि 14 अप्रैल को दाउदनगर प्रखंड के मन्नार गांव से कार्य प्रारंभ किया जाना है. इसके बाद ओबरा प्रखंड की 20 पंचायत में यह कार्य कराया जायेगा. 19 अप्रैल को 10 पंचायतों का, तथा 26 अप्रैल को 10 पंचायतों में शिविर लगाकर कार्यों का निष्पादन होगा. उक्त शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारी व संबंधित विभाग के कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जूही कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सरस्वती कुमारी, अचूता सिंह, आरो रामनारायण सिंह, एमो आशुतोष कुमार सहित विभाग के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post महादलित टोलों के विकास के लिए 19 और 26 को लगाये जायेंगे शिविर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top