Hot News

महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना 18 को

खलारी. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक के द्वारा मधुकॉन कंपनी में असंगठित मजदूरों को न्याय दिलाने के मांग को लेकर 18 नवंबर को महाप्रबंधक कार्यालय के समझ एकदिवसीय धरना दिया जाएगा. इस संबंध में संघ के एरिया सचिव अब्दुल्ला अंसारी ने एनके महाप्रबंधक को एक पत्र दिया है. पत्र के माध्यम से कहा है कि एन के एरिया में काम कर रही मधुकॉन कंपनी के द्वारा एनके क्षेत्र में कार्य कर रहे असंगठित मजदूरों का बोनस दुर्गा पूजा एवं दीपावली बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरों को प्रत्येक दिन 12 से 15 घंटा काम कराया जाता है और एक दिन का वेतन 400 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा एनके एरिया अंतर्गत मधुकॉन प्रोजेक्ट में आज भी वहां मजदूरों के साथ अत्याचार और शोषण हो रहा है. जिसके कारण बीते चार नवंबर को वहां कार्य कर रहे ठेका मजदूर सुखदेव गंझू की गिर कर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि हमारी यूनियन के द्वारा पूर्व में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे कराये जा रहे कार्य के विरोध में आंदोलन किया था, बावजूद सुधार नही हुआ. संघ असंगठित मजदूर पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ संघ 18 नवंबर को विशाल धरना देगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना 18 को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top