Maharashtra Local Body Election Results: निकाय चुनाव में भाजपा ने इस वर्ष 129 नगर परिषदों (45 प्रतिशत) में जीत हासिल की है, जो 2017 के 94 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है. महायुति ने कुल 288 नगर परिषदों में से 215 नगर परिषदों (74.65 प्रतिशत) में जीत दर्ज की है. जबकि महाविकास अघाड़ी को केवल 51 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है.
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र की जनता को रविवार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह जनकेंद्रित विकास में उनके विश्वास को दर्शाता है. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं. प्रधानमंत्री ने कहा, यह जनकेंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्य भर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नयी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मोदी ने जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम के लिए भाजपा और महायुति के पदाधिकारियों की सराहना की.
Maharashtra stands firmly with development!
Grateful to the people of Maharashtra for blessing the BJP and Mahayuti in the Municipal Council and Nagar Panchayat elections. This reflects trust in our vision of people-centric development. We remain committed to working with… https://t.co/X5jmfpb3M8
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जीत को बीजेपी और प्रशासन के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति की सफलता भाजपा संगठन और प्रशासन के संयुक्त प्रयास का परिणाम है. उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में गठबंधन और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा. फडणवीस ने कहा, मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और ‘महायुति’ पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, 48 प्रतिशत सदस्य भाजपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए हैं. कुल 129 भाजपा उम्मीदवार नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं और 75 प्रतिशत स्थानीय निकायों में महायुति के उम्मीदवार अध्यक्ष चुने गए हैं. फडणवीस ने कहा कि भाजपा के लगभग 3300 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जो पार्टी के लिए एक रिकॉर्ड है.
LIVE | Media Interaction | Nagpur | Devendra Fadnavis https://t.co/nSqF1vwi0l
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) December 21, 2025
The post महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत, 288 में से 215 सीट पर कब्जा, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश appeared first on Naya Vichar.

