Hot News

महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा

प्रतिनिधि, मनियारी

महुआ-मुजफ्फररपुर मार्ग पर सोनबरसा धाम प्रांगण में शनिवार को स्थापित मनोकामना सिद्ध पंचमुखी हनुमान रोकड़िया मंदिर में महावीरी झंडा का आयोजन किया गया़ इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान महावीरी झंडा जुलूस की विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. इससे पहले पुजारी श्रीश्री 108 राम नारायण दास महाराज जी समेत ग्रामीणों ने प्रशासनी ध्वजारोहण किया.

छबकी, सकरा, बरियारपुर, सोनबरसा डीह, हुस्सेपुर, वैशाली, समस्तीपुर समेत दूरदराज से भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर परिवार संग महावीरी झंडा लेकर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों की देखरेख में देवी-देवताओं की मनोरम झांकियों के साथ शोभा यात्रा भ्रमण करती हुई पुन: मनोकामना सिद्ध मंदिर पहुंची. पुजारी ने महावीरी ध्वजा को स्थापित कराया.

सुरक्षा को लेकर थानेदार देवब्रत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बल मुस्तैद रहे. पुजारी राम नारायण दास महाराज ने बताया कि पंचमुखी रोकड़िया हनुमान की धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है. इसके बाद भक्तजन झंडों के साथ आते हैं, जिसकी पूजा के बाद महावीरी झंडा को सुपुर्द किया जाता है.

फोटो :- हाथों में महावीरी झंडा लेकर जाते हजारों श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post महावीरी झंडा को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top