Hot News

महावीर जयंती पर सरकार का बड़ा फैसला: आज ””””””””निरामिष दिवस””””””””, पशु वध पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

::: आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी नगर निकायों को मिली, मांस-मछली की बिक्री पर आज दिखेगी सख्ती वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रशासन के नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में “निरामिष दिवस ” मनाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने नगर कार्यपालक पदाधिकारियों एवं सभी नगर परिषद/नगर पंचायतों को सूचित करते हुए सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है. यह आदेश महावीर जयंती के पावन अवसर को शांति, अहिंसा और जीवों की रक्षा के प्रति समर्पित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, इस दिन सभी प्रकार के पशु-पक्षी, मछली एवं अन्य जानवरों के वध पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश को प्रभावी ढंग से लागू करने और यह सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है कि महावीर जयंती के दिन सभी नागरिक शांति एवं सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाएं. आदेश के पालन की पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगमों, नगर परिषदों और अन्य संबंधित प्रशासनिक निकायों को सौंपी गयी है. विभाग की तरफ से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महावीर जयंती का पर्व अहिंसा एवं शांति का शाश्वत संदेश देता है. इस अवसर पर सभी शहरवासियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस दिन को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप आदर्श तरीके से मनाये. यह दिन विशेष रूप से जीवों के प्रति सहानुभूति और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का प्रतीक बनना चाहिए, जिससे समाज में अहिंसा की भावना और मजबूत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post महावीर जयंती पर प्रशासन का बड़ा फैसला: आज ””””””””निरामिष दिवस””””””””, पशु वध पर लगा पूर्ण प्रतिबंध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top