Hot News

महिलाओं को सशक्त बनाना ही उद्देश्य : हितेंद्र अवस्थी

विश्रामपुर. ग्रासिम सीएसआर रेहला के तत्वावधान में बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट द्वारा स्त्री उद्यमिता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिशनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया. इसका उद्घाटन ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेहला के इकाई प्रमुख हितेंद्र केशव अवस्थी एवं मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर इकाई प्रमुख श्री अवस्थी ने कहा कि ग्रासिम सीएसआर का निरंतर प्रयासरत है कि समाज के हर वर्ग रे स्त्रीओं को कौशल विकास एवं आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी एवं सशक्त बनाना है. वर्तमान में ग्रासिम सीएसआर द्वारा स्त्री उद्यमिता से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित कर रही है. जिसमें स्त्री सदस्यों को दुकान, सिलाई-कटाई प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं का कौशल विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण स्त्रीओं के लिए स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है.प्रशिक्षण प्राप्त कर स्त्रीएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं.विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन प्रमुख श्री दास ने कहा कि स्त्रीओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न नयी परियोजनाएं संचालित करने की योजना है. साथ ही प्रशिक्षित स्त्रीओं को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए 800 जोड़े से अधिक यूनिफॉर्म सिलाई का कार्य दिये जाने का प्रस्ताव भी दिया. विशिष्ट अतिथि स्त्री मंडल की अध्यक्षा नमिता अवस्थी द्वारा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 40 स्त्रीओं को प्रमाण पत्र दिया.कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी अनिल गिरि ने किया. मौके पर स्त्री मंडल की सदस्य माधवी सचान, अनुपमा मिश्रा, वंदना झा, जन सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता मोहम्मद कैफ, भोला सिंह, वीरेंद्र सिंह, मारुति नंदन त्रिपाठी, आफताब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्त्रीओं को सशक्त बनाना ही उद्देश्य : हितेंद्र अवस्थी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top