Hot News

महिलाओं को 2000 रुपये, पुरुषों को फ्री बस, राशन कार्डवालों को फ्री फ्रिज, AIADMK के घोषणा-पत्र में वादों की झड़ी

AIADMK Manifesto: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्डधारकों को मुफ्त में रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे.

राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलो दाल और एक लीटर खाना पकाने का तेल

AIADMK ने तमिलनाडु में चावल श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को हर महीने एक किलोग्राम दाल और एक लीटर खाना पकाने का तेल मुफ्त में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. पलानीस्वामी ने 297 वादों वाला एक घोषणापत्र जारी किया.

इस चुनाव का हीरो AIADMK का घोषणापत्र : आईएस इनबादुरई

पार्टी का घोषणापत्र जारी होने पर AIADMK के राज्यसभा सांसद आईएस इनबादुरई ने कहा, लोगों को हम पर भरोसा है. AIADMK जो भी वादा करेगी, उसे पूरा करेगी. चुनाव का असली हीरो घोषणापत्र होता है. इस चुनाव का हीरो AIADMK का घोषणापत्र है. क्योंकि हमने मध्यम-वर्गीय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर और कई अन्य चीजें देने का वादा किया है.

स्त्रीओं को 2000 रुपये महीना, पुरुषों को फ्री बस सेवा

AIADMK ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो घर की स्त्री मुखिया को हर महीने दो हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही स्त्रीओं के साथ-साथ पुरुषों को भी फ्री बस यात्रा कराई जाएगी.

प्रति परिवार को 10 हजार रुपये की विशेष सहायता राशि

AIADMK ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में वादा किया कि करों के बोझ और वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए प्रति परिवार को 10000 रुपये की विशेष सहायता दी जाएगी.

जयललिता की नीति के अनुरूप AIADMK ने जारी किया घोषणा पत्र

पलानीस्वामी की घोषणाएं पार्टी की दिवंगत नेता जे जयललिता की नीति के अनुरूप है, जिन्होंने 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले अन्नाद्रमुक के चुनावी घोषणापत्र में मुफ्त पंखे, मिक्सर- ग्राइंडर देने की लोकप्रिय योजना की घोषणा की थी. जयललिता ने 2011 में सत्ता में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई की जयंती 15 सितंबर पर इन मुफ्त के उपहारों का वितरण शुरू किया था.

The post स्त्रीओं को 2000 रुपये, पुरुषों को फ्री बस, राशन कार्डवालों को फ्री फ्रिज, AIADMK के घोषणा-पत्र में वादों की झड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top