Hot News

महिलाओं ने बिजली विभाग का किया घेराव, जड़ा ताला

बिजली बिल में सुधार व चाहा चेटर में विद्युत पोल लगाने की मांग गुमला. झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा स्त्री एसोसिएशन गुमला के बैनर तले भलदम चट्टी, चाहा चेटर व बाजारटांड़ के निवासियों ने बिजली विभाग की जेवीएनएल कंपनी ने तीन माह का बिजली बिल गलत देने व चाहा चेटर में पोल लगाने की मांग को लेकर सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय का घेराव किया व तालाबंदी की. घेराव का नेतृत्व एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष देवकी देवी ने की. तालाबंदी के दौरान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गयी. साथ ही बिजली बिल में अविलंब सुधार करने की मांग की गयी. चाहा चेटर की स्त्रीएं चाहा चेटर में अविलंब पोल लगवाने की मांग कर रही थी. वहीं भलदम चट्टी निवासी किरण देवी ने चार माह का बिजली बिल 22,157, केशो देवी का मार्च से मई तक का बिजली बिल 33 हजार रुपये, राजकुमार भगत का बिजली बिल 43,955 रुपया व तारा किंडो का बिजली बिल 5600 रुपये भेजा गया है, जो पूरी तरह से गलत है. इस पर सुधार करने की मांग को लेकर हमलोगों ने घेराव व तालाबंदी की है. तालाबंदी सह घेराव 11 बजे शुरू हुआ. लगभग दो घंटे घेराव के बाद सहायक विद्युत अभियंता ने संबंधित बिजली उपभोक्ताओं से बातचीत की. साथ ही बिजली बिल में सुधार व चाहा चेटर में विद्युत पोल लगाने के आश्वासन के बाद तालाबंदी सह घेराव समाप्त किया गया. इसके बाद जिला प्रतिज्ञा स्त्री एसोसिएशन ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि बाजारटांड़ निवासी किशोर साहू का बिजली बिल जनवरी 2024 को जमा किये थे और फरवरी मार्च 2024 का दो माह का बिजली बिल 82,864 रुपये दिया गया है, जो गलत है. इससे सुधार करते हुए दो माह का उचित बिल दिया जाये. राजनगर चेटर में ग्रामीणों विद्युत तार बगैर पोल के बांस के खूंटे के सहारे कनेक्शन दिया है. यहां पोल लगाना जनहित के लिए आवश्यक है, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश देने की मांग की है. घेराव करने में सुनीता देवी, मीणा कुमारी, कलावती लकड़ा, अनिमा तिर्की, सिसिलिया आइंद, ममता उरांव, निपुणता लकड़ा, मोदित टोप्पो, पूर्णिमा देवी, सरोज देवी समेत सैकड़ों स्त्रीएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्त्रीओं ने बिजली विभाग का किया घेराव, जड़ा ताला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top