Hot News

महिला को वीडियो कॉल कर खाते से कर ली 2.16 लाख की निकासी

संवाददाता, पटना साइबर बदमाश लगातार लोगों के खाते से पैसे की निकासी कर रहे हैं. इस संबंध में चार लोगों ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साइबर बदमाशों ने दानापुर की रहने वाली गजाला परवीन को वीडियो कॉल किया और उनके खाते से 2.16 लाख रुपये की निकासी कर ली. बताया जाता है कि बदमाशों ने वीडियो कॉल कर मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से निकासी कर ली. उन्होंने ओटीपी भी नहीं बताया लेकिन निकासी हो गयी. उन्होंने तुरंत ही अपने खाता को ब्लॉक कराया. रामजयपाल पथ के सुंदर नगर निवासी जगदीश चौधरी के खाता से साइबर बदमाशों ने 1.58 लाख रुपये की निकासी कर ली. उन्हें बदमाशों ने बैंक अधिकारी बन कर कॉल किया और खाता को अपडेट करने को कहा. इसके बाद उनसे ओटीपी पूछ कर खाता से 1.58 लाख रुपये की निकासी कर ली. खुसरूपुर निवासी रघुवंश राय का मोबाइल फोन गुम हो गया. इस दौरान उनके खाता से किसी ने 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली. उन्होंने जब नया सिम कार्ड लिया तो पैसे निकासी की जानकारी मिली. जबकि बिहटा निवासी अंजना हिंदुस्तानी काे कुरियर कैंसिल होने की जानकारी देकर पैसा रिफंड करने का झांसा दिया और खाता से 34 हजार रुपये की निकासी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्त्री को वीडियो कॉल कर खाते से कर ली 2.16 लाख की निकासी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top