Hot News

महिला सुपरवाइजर को बिहार के मजदूर से हुआ प्यार, गुजरात से नालंदा आकर रचाई शादी

नालंदा, सुनील कुमार : प्रेम की कोई सीमा नहीं होती, यह कहावत नालंदा में सच साबित हुई. दरअसल, गुजरात की रहने वाली 18 वर्षीय प्रगति रतीलाल थहर और बिहार के नालंदा का रहने वाल सूरज पासवान दोनों गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करते थे. प्रगति जहां उस फैक्ट्री में सुपरवाइजर थी वही सूरज वहां मजदूरी करता था. काम के दौरान दोनों एक दूसरे से मिले और उन्हें प्यार हो गया. लेकिन लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. ऐसे में प्रगति ने बिहार पहुंचकर समाज और परिवार की परवाह किए बिना सूरज को अपना हमसफर बना लिया.  

स्त्री सुपरवाइजर का मजदूर पर आया दिल 

प्रेम कहानी की शुरुआत गुजरात की एक फैक्ट्री में हुई, जहां प्रगति ऊपरी मंजिल पर सुपरवाइजर थी और सूरज नीचे वर्कर के रूप में काम करता था. दोनों की नजरें मिलीं और बातचीत के दौरान प्यार हो गया. जब परिवार ने साथ देने से इनकार कर दिया, तो प्रगति ने सूरज के साथ जीवन बिताने का फैसला किया. प्रगति गुजरात में अपने माता-पिता को छोड़कर नालंदा के चक दिलावर गांव पहुंची, जहां सूरज के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

घरवालों ने लड़की को बहू के रूप में किया स्वीकार

 पहले दोनों ने बिहार शरीफ के सूर्य मंदिर में शादी की और फिर व्यवहार न्यायालय में जाकर कोर्ट मैरिज भी कर ली. लड़के के पिता ने भी बहू को स्वीकार कर लिया और कहा कि वे उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। अब दोनों खुशी-खुशी अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन को पत्र लिखेगी नीतीश प्रशासन

इसे भी पढ़ें : Bihar : 250 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट को करेगा फेल

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

The post स्त्री सुपरवाइजर को बिहार के मजदूर से हुआ प्यार, गुजरात से नालंदा आकर रचाई शादी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top