Hot News

महिला हिंसा के खिलाफ इनरव्हील का कार्यक्रम

कोडरमा. ऑरेंज द वर्ल्ड अभियान के अंतर्गत इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से डीपीएस स्कूल, विश्रामबाग रोड में स्त्री हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्रीओं के प्रति बढ़ रही हिंसा, भेदभाव और असुरक्षा को लेकर जन-मानस में जागरूकता एवं संवेदनशीलता उत्पन्न करना था. इस दौरान स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये. नाटक में बच्चों ने दहेज उत्पीड़न, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, स्त्रीओं के पहनावे पर टिप्पणी तथा कार्यस्थलों पर होनेवाले दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों को दर्शाया गया. बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने भी नाटक में सक्रिय सहभागिता की. स्त्रीओं ने हाथों में प्रभावी संदेशों वाले प्ले कार्ड्स लेकर स्त्री हिंसा के खिलाफ नारे लगाये. कार्यक्रम को सफल बनाने में डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता पांडेय, शिक्षिका प्रियंका पांडेय, पिंकी शर्मा, अनमोल कुमार और गौतम मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा, सचिव आरती आर्या, नेहा कुटियार, संध्या सेठ, नीलम वैशखियार आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्त्री हिंसा के खिलाफ इनरव्हील का कार्यक्रम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top